सीएम योगी का संदेश

Spread the love

बदायूं में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अपने चिर परिचित अंदाज में ही दिखाई दिए। भाषण की शुरुआत जयश्री राम के उद्घोष, वंदेमातरम, भारत माता की जय से की तो समापन भी जय हिंद, जय श्रीराम से किया। शुरुआत हिंदुत्व से की तो बीच में विकास की बात करते दिखाई दिए।यह याद दिलाना भी नहीं भूले कि पहले इसी उत्तर प्रदेश को पहचान का संकट था, अब सात साल में एक भी दंगा नहीं हुआ। दंगा प्रदेश अब उत्तम प्रदेश बन गया है। यहां अब रामोत्सव, दीपोत्सव और होली उत्सव हो रहा है। मुख्यमंत्री ने साफ किया कि हिंदुत्व, विकास और सुरक्षा के संगम में ही उत्तर प्रदेश की तरक्की का रास्ता निकल रहा है।सात साल पहले की सरकार के समय की याद दिलाते हुए कहा कि पहले यहां की बहन-बेटियां स्कूल नहीं जा पाती थीं। गुंडागर्दी होती थी। अब वो दिन गए अब तो हम नौजवानों के जीवन में नया परिवर्तन ला रहे हैं। बदायूं वासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अगले एक साल में आपका गंगा एक्सप्रेसवे बन जाएगा। फिर लखनऊ की दूरी तीन घंटे की रह जाएगी, चार घंटे में प्रयागराज में संगम स्नान कर आना और दिल्ली भी तीन घंटे में पहुंच जाएंगे। यही विकास है और आस्था का सम्मान है। सुरक्षा की चिंता भूल जाइए वह हम कर लेंगे। पिछले 10 साल से आपने बदलते हुए भारत को देखा है, सात साल में बदलते हुए यूपी को देखा है। आने वाले समय में आपको हर क्षेत्र में बदलाव देखने में मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *