देशभर में 75वें गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया जा रहा है। पीएम मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उहोंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, देश के अपने समस्त परिवारजनों को गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। जय हिंद! इसम मौके पर देश के अलग-अलग हिस्सों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों दिल्ली में 75वें गणतंत्र दिवस समारोह के लिए मुख्य अतिथि हैं। समारोह के प्रमुख आकर्षणों में से एक गणतंत्र दिवस परेड का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच है। 26 जनवरी वह दिन है जब देश ने संविधान को अपनाया था। हर बार की तरह ही इस बार के समारोह के लिए खास तैयारियां हैं। 75वां गणतंत्र दिवस हमारे लिए कई मायनों में खास है। इस बार गणतंत्र दिवस समारोह में दिखाई जाने वाली झांकियों से लेकर परेड और थीम तक के केंद्र में महिलाएं हैं। गणतंत्र दिवस की थीम ‘विकसित भारत’ और ‘भारत-लोकतंत्र की मातृका’ रखी गई है।