भारत पुरुष प्रधान देश है

Spread the love

भारत पुरुष प्रधान देश है, जहां एक दौर था जब महिलाओं को शिक्षा का अधिकार नहीं था। बाल विवाह, विधवा विवाह समेत कई रूढ़िवादी प्रथाओं से भारतीय समाज ग्रसित था। हालांकि वक्त के साथ इन विचारधाराओं में बदलाव आया और प्रथाओं का अंत हुआ। आज महिलाएं उन बाधाओं को पार करके कामयाबी की राह तलाश रही हैं। कई क्षेत्रों में महिलाओं का परचम हैं। वर्तमान में देश की राष्ट्रपति एक महिला है। वहीं राजनीति से लेकर खेल जगत और रक्षा क्षेत्र से लेकर प्रशासनिक सेवा तक में महिलाओं की स्थिति मजबूत हुई है।

हालांकि महिलाओं को इन क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने का श्रेय इतिहास की कुछ महिलाओं को जाता है, जो अपने कार्य और प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं। भारत की कुछ महिलाएं हैं जो अपने क्षेत्र में प्रथम है

इंदिरा गांधी भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने भारत की राजनीति में ही नहीं बल्कि वैश्विक मंच पर भी अलग छाप छोड़ी। वह लगातार 3 बार भारत की प्रधानमंत्री रहीं। चौथी बार 1980 से 1984 तक फिर पीएम पद पर रहीं। इंदिरा गांधी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष चुनी गईं। इंदिरा वह प्रधानमंत्री हैं, जिनके शासनकाल में 1971 का युद्ध हुआ और पाकिस्तान के दो टुकड़े व बांग्लादेश नया देश बना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *